
गम्हरिया

—–
झाविमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय राजस्थान भवन में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चांडिल अनुमंडल के गांगुडीह में आगामी सात मई को आयोजित किए जाने वाले ’’माटी बचाओ’’ आंदोलन को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया तथा जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी विस्तार कर आगामी 15 दिनों के अन्दर सूची सौंपने का निर्देश दिया गया। उक्त काय्रक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर नये सदस्य देवाशीष राय के पार्टी में ंशामिल होने पर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष जटा शंकर पांडेय, बीएन सिंह, गुरुपदो सोरेन, रुपेश सिंहदेव, रवि महतो, लाल मांझी, सूरज महतो, दिलीप शंकर आचार्या, सुशील महतो, मुकेश श्रीवास्तव, आरएन सिंह, सानो दास, करमू मुखी, कार्तिक मंडल, प्रकाश मंडल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।