सरायकेला
जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर की रहनेवाली 25 वर्षीय महिला को उसके ससुराल वालो ने टांगी से मार कर हत्या कर दी है। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाईन के किनारे झाड़ी मे फेक दिया है। वही मृतका का भाई के बयान पर कांड्रा थाना मे मृतका के पति और सास के खिलाफ कांड्रा थाना मे मामला दर्ज कराया गया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
इस सदर्भ मे मृतका के भाई फुलचंद महतो ने बताया कि उसकी बहन रतनी महतो के उसके पति महादेव महतो के द्वारा दहेज के नाम पर मारा पीटा जाता था। आज उन्हे पता चला कि उसकी बहन क्षत विक्षप्त शव रेलवे लाईन के किनारे पड़ा हुआ है । उन्होने कहा कि मेरे बहन को उसकी पति ने अपनी मां के सास मिलकर हत्या कर दी है साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य शव को रेलवे लाईन के किनारे फेक दिया गया है।
जिला के कप्तान ने कहा कि काड्रा थाना मे एक मामला दर्ज हुआहै। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है जो भी आरोपी होगे उसे बख्शे नही जाएंगे।
