सरायकेला।
जिला के कान्ड्रा थानान्तर्गत चम्पानगर निवासी 25 वर्षीय भोक्ता हेम्ब्रम नामक युवक द्वारा उसी गाँव की महिला रासमनी हेम्ब्रम (32) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद स्वंय वह गम्हरिया थाना पहुँचा और थाना प्रभारी को इस संबंध में जानकारी दिया। पुलिस को उसने बताया कि गाँव में स्थित जंगल के रास्ते में ही उसने कुल्हाड़ी से वार कर उक्त महिला की हत्या कर दी। तत्पश्चात् उसकी निशानदेही पर कान्ड्रा व गम्हरिया थाना प्रभारी घटनास्थल पर सदलबल पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस भोक्ता हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में महिला के पति सुकु हेम्ब्रम के बयान पर कान्ड्रा थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही सरायकेला के एसडीपीओ और अंचल पुलिस निरीक्षक कान्ड्रा थाना पहुँचकर मामले की जाँच किया।


