गम्हरिया

—–
भाजयुमो जिला कमेटी की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मोके पर मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव उपस्थित थे जिन्होंने गम्हरिया के बोलायडीह रोड से अभियान की शुरुआत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साफ एवं स्वच्छ स्थल पर ही देवों का निवास होता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखकर प्रधानमंत्री के इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। इस अभियान का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने किया। इस अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश माहली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ0 मनोज कुमार, बबुआ सिंह, हरे कृष्ण प्रधान, संजय सरदार, अशोक सिंह, रंजन सिंह, अमित सिंहदेव, संतोष तिवारी, अजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।