
जमशेदपुर।


-जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र मे एक समुदाय के लड़के के द्वारा दुसरे समुदाय के लड़की को शादी के नियत के भगा ले जाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है।इस मामले को लेकर भाजपा और विश्व हिदुं परिषद के लोगो ने आर आई टी थाना मे प्रर्दशन किया. और इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान प्रशासन को कहा कि इस मामले में सरायकेला जिला पुलिस जल्द हीआरोपी को गिरफ्तारी और लड़की को बरामद नही करता है तो प्रशासन के खिलाफ जोरदार अंदोलन किया जाएगा। वही पुलिस ने इस मामले मे सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति को हिरासत मे ले लिया है। बताया जाता है कि रईस सूभाष शर्मा के सैलुन पर काम करता था।
गौरतलब है कि आर आई टी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती के एक नाबालिग लड़की का अपहरण उसके पड़ोसी रईस नामक लडके कर लिया है इस मामले को लेकर आर आई टी थाना मे लड़की के मां बयान के आधार रईस के खिलाफ आर आई टी थाना मेमामला दर्ज कराया गया है।

