
खरसावां।कांग्रेस के वयोवृद्ध पूर्व सांसद बागुन सुम्बरई के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री मुंडा ने कहा कि वे कोल्हान के बड़े नेता थे और उन्होंने अपने सारे जीवन काल में जनता की सेवा की।इस दुःख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को इसे बर्दाश्त करने की शक्ति दे।



