
गम्हरिया


गम्हरिया पुलिस ने जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर तालाब से करीब 45वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान बोलायडीह निवासी कोकीबाला तांती के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका शारीरिक रूप से विकलांग थी। वह प्रातः करीब साढ़े आठ बजे नहाने तालाब गई थी। नहाने के क्रम में ही डूबने से उसकी मौत हो गई। वह विधवा थी और बोलाईडीह में अपने भाई लखपति पात्रो के साथ रह रही थी। उसकी शादी पारडीह निवासी मधु तांती से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही उसके पति का निधन हो गया था। उसे देखने वाला कोई नही था लिहाजा अपने भाई के अपने पास रह रही थी। मृतका का एक ग्यारह वर्ष का पुत्र भी है जो उसके साथ ही रहता था।

