गम्हरिया
गम्हरिया भाग संख्या 13 के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह तथा प्रमोद पाठक ने क्षेत्र के मतदाताओं का समर्थन के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है। इससे वे हतोत्साहित नहीं है। पराजय के बावजूद जनता के बीच वे हमेशा बने रहेंगे तथा पूर्व की भाँति वे सामाजिक कार्यों में जुटे रहेंगे। वहीं जिला परिषद संख्या 15 के प्रत्याशी दिनेश हांसदा ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।
जगन्नाथपुर पंचायत में निकला गया विजय जुलूस
जगन्नाथपुर पंचायत के विजयी प्रत्याशियों द्वारा संयुक्त रुप से विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान नवर्विाचित मुखिया प्रभा देवी, पंचायत समिति सदस्य रजनी तिवारी, सरिता देवी, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान समर्थकों द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी भी की गई।
