
गम्हरिया
—–
कान्ड्रा-चैका मार्ग पर रतनपुर गाँव के पास एक पिकअप वैन और बाईक के बीच हुई टक्कर में गणेश चन्द्र मंडल व अनूप पटेल नामक दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज हेतु टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक नीमडीह थाना क्षेत्र के जाता गाँव के रहने वाले थे। इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश चन्द्र मंडल मोटरसाईकिल से अपने मित्र अनूप के साथ कान्ड्रा से नीमडीह जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल की ओर से तीव्र गति से आ रहे उक्त पिकअप वैन द्वारा सामने से ठोकर मार दी गई जिससे दोनों नीचे गिर पड़े। दोनों के सर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही उक्त स्थल पर पहुँची कान्ड्रा पुलिस द्वारा उन्हें टीएमएच इलाज हेतु भेजने की व्यवस्था स्थानीय लोगों की मदद से किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

