
गम्हरिया
—–
बीती रात करीब एक बजे कान्ड्रा बस स्टैंड के समीप स्थित अशोक प्रसाद के चन्दन चाट नामक दूकान मे अचानकं आग लग जाने के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना कान्ड्रा थाना को दिए जाने के बाद प्रभारी ममता कुमारी द्वारा तुरंत अग्निशामक विभाग को जानकारी दी गई। अग्निशामक विभाग के एक दमकल द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी में दूकान समेत उसमें रखा करीब बीस हजार रुपये मूल्य के सभी सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि उक्त दूकान के पीछे स्थानीय लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है। किसी शरारती तत्व द्वारा उसमें आग लगा दी गई थी जिसकी लपेट में दूकान भी आ गया।

