गम्हरिया
—–
कान्ड्रा मोड़ पर टाॅल ब्रिज के समीप एक डम्पर संख्या जेएच05डब्ल्यू/9224 द्वारा साईकिल सवार गम्हरिया के बलरामपुर निवासी देवेन्द्र सिंह नामक युवक को पीछे से ठोकर मारते हुए पास ही स्थित एक पेड़ से टकरा गया। इस दूर्घटना में देवेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची जेआरडीसीएल के एम्बुलेन्स से उसे इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उसके सर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कान्ड्रा पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि वह कान्ड्रा में अपने रिश्तेदार को छठ का प्रसाद देने जा रहा था। इसी दौरान उक्त डम्पर द्वारा ठोकर मार दी गई।


