गम्हरिया
—–
टाटा स्टील ग्रोथ शाॅप जेेडीसी की ओर से कर्मचारियों के लिए दलमा ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के कुल 60 महिला व पुरूष कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस टीम को जेडीसी के चेयरमैन सह टीजीएस के चीफ मैनुफैक्चरिंग परवेज बी0 बत्तीवाला, वाईस चेयरमैन दिनेश उपाध्याय व विपीन शर्मा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होने कर्मचारियों को हौंसला बढ़ाते हुए पर्यावरण, सुरक्षा, टीम वर्क व सफाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रंजीत कुमार सिंह, एके सिंह, निर्मल पांडे, आशा दास, रंजीत सिंह, त्रिलोकी, अभिषेख सुंडी, एके प्रसाद समेत कई अन्य उपस्थित थे।
