सरायकेला।
जिला पुलिस ने सीनी रेलवे स्टेशन के पास से कुख्यात अपराधी कर्मी शंकर प्रधान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है । पुलिस ने इसके पास से एक देशी पिस्तौल के साथ तीन गोली बरामद का गया है।
इस सदर्भ मे जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि जे एम एम नेता श्रवण मंडल का मुख्य आरोपी शंकर प्रधान को पुलिस ने सीनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया . उसके पास से एक देशी पिस्तौल के साथ साथ तीन कारतुस बरामद किया गया है। उन्होने कहा कि पुलिस ने इस मामले मे दो अन्य लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियो से पता चला था कि शंकर प्रधान को ही पैसा देकर श्रवण मंडल की हत्या करवाई गई थी।
उन्होने कहा कि इसके अलावे शंकर प्रधान ने इसके अलाने सरायकेला के बेगनाडीह के रहनेवाले नारायण महतो की हत्या की बात स्वीकारी है । उन्होने कहा कि नारायण महतो का नरकंकाल जंगल मे बरामद किया गया था। जबकि उसकी मोटर साईकिल तमाड़ के जंगल मे लावारिस अवस्था मिला था।इस मामले मे संजय महतो और विजय महतो पहले ही जेल जा चुके है। शंकर प्रधान महतो ने कहा कि संजय और विजय़ की बहन उसकी भगिनी लगती थी . नारायण महतो के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इस कारण उसने बदला लेने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि जिला के क्राड्रा थाना क्षेत्र में 7 नवबंर को घर जाते वक्त जे एम एम नेता श्रवण मंडल को अज्ञात लोगो ने गोली मार दी । स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया था. स्थिती गंभीर होने पर कोलकोता रेफऱ कर दिया। 11 नवबंर को जहां ईलाज के दौरान श्रवण मंडल की मौत हो गई थी।
