
सरायकेला।


जिले के मंडलकारा में एस डी ओ और एस डी पी ओ सराईकेला के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह 4 बजे औचक छापामारी की गई। छापामारी की सुचना पर जेल के अंदर कैंदियों के बीच हड़कंप मच गया। छापामारी के दोरान पुलिस को जेल से2 मोबाइल, 1 सिम, छुरी, चाकू, गांजा समेत कैची की बरामद की गई है। इस संबंध में सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस छापामारी दाल में सराईकेला, कण्डरा, खरसावां तथा राजनगर थाना प्रभारी के साथ 75 पुलिस कर्मी शामील थे।
इस सर्दभ में सरायकेला के एस डी पी ओ अविनाश कुमार ने बताया कि सरायकेला के मंडल कारा में गुरुवार की सुबह छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान पुलिस को से2 मोबाइल, 1 सिम, छुरी, चाकू, गांजा समेत कैची मिला है। उन्होने कहा कि सरायकेला थाना में जेलर के बयान पर अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। उन्होने कहा कि फिलहाल मोबाईल से सीम निकाल कर सर्विलांस को दिया जा रहा है।जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह सीम के किसके नाम से है । उसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

