गम्हरिया
—–
झारखंड राज्य जनवितरण प्रणाली दूकानदार संघ के आहवान परद विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दूकानदारों द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। दूकानदारों का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि सभी जविप्र दूकानदार अपनी घोषणाओं का अक्षरशः पालन करने का वचन देते है और सरकारी मानदंड के तहत इसका अनुपालन करते हैं। उन्होंने कहा कि दूकानदार अपना पैसा लगाकर एफएससी से सामान खरीदकर माह में 26 दिन जनता को अपनी सेवा देते हैं। किन्तु उनकी दुःख दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार केन्द्र व राज्य सरकार समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दूकानदारों द्वारा ज्ञापन सौंपकर सभी पीडीएफ दूकानदारों को 25 हजार रुपये मानदेय देने, मुफ्त बीमा कराने समेत कई मांगों को रखा गया। किन्तु उनकी ओर से इसके समाधान हेतु कोई पहल नहीं की गई। श्री झा ने कहा कि प्रखंड के बाद आगामी एक फरवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर जविप्र दूकानदारों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दूकानदारों द्वारा बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर प्रदीप ठाकुर, जयपाल सिंह, राधेश्याम सोनार, , मनोज शर्मा, सत्य नारायण महतो, अमृत महतो, नरेश प्रसाद, अधीर मंडल, सुशील कुमार समेत काफी संख्या में जविप्र दूकानदार उपस्थित थे।
