
गम्हरिया।


छोटा गम्हरिया के बाल्मिकी नगर में बीती रात डिश व्यवसायी राजेश नन्दी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 20 हजार रुपये नगद समेत करीब साढ़े तीन लाख के सामानों की चोरी कर ली गई।इस संबंध में गृह स्वामी राजेश द्वारा गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के समय वह सपरिवार अपने ससुराल पटमदा गया था। बुधवार की सुबह जब वापस घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा पाया। घर के अन्दर जाने पर उसने रखे दो आलमारी का टूटा हुआ देखा। उस आलमारी से चोरों द्वारा डिश ग्राहक से कलेक्शन किए गए कुल 20 हजार रुपये, सोना का चार भरी का व चाँदी के बने दस भरी के सभी गहने, दो टीवी, एलईडी तथा कई मँहगे कपड़े गायब पाया। तत्पश्चात् उसने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

