
गम्हरिया।


भाजपा महिला मोर्चा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष रश्मि साहू द्वारा सोलर लाईट की खरीद में हुए घोटाले की जाँच की मांग किए जाने पर उपायुक्त के निर्देश पर जिला योजना पदाधिकारी तथा सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा छोटा गम्हरिया पंचायत में इसकी जाँच की गई। इस दौरान छोटा गम्हरिया पहुँचे पदाधिकारीद्वय ने पंचायत भवन में मुखिया व संबंधित कर्मचारी से पंचायत में उपलब्ध सोलर खरीद से संबंधित सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी दस्तावेजों की जाँच के बाद बताया कि सोलर लाईट खरीद में कोटेशन, बिल, खाता बही, ग्राम सभा की पंजी एवं तकनीकि स्तर पर त्रुटियाँ पाई गई है। उन्होंने बताया कि जाँच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंप कर दोषी व्यकितयों पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। विदित है कि इससे पूर्व टोटा गम्हरिया के प्रतिनिधियों द्वारा भी कई बार सोलर लाईट खरीद में घोटाला की आंशका पा जाँच की मांग की गई थी।

