गम्हरिया
—–
बड़ा गम्हरिया के महूलटाँड़, स्टेशन रोड निवासी विजय कुमार यादव का 14 वर्षीय पुत्र बड्डू कुमार यादव बीते शनिवार से लापता है। वह आदर्श विकास विद्यालय के कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को प्रातः करीब नौ बजे वह स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद न तो विद्यालय पहुँचा और न ही घर वापस लौटा। इस संबंध में उसके पिता द्वारा आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। श्री यादव ने इस संबंध में मोबाईल संख्या 9507512781 पर सूचना देने की अपील किया है।
