
गम्हरिया।
आदित्यपुर ओद्यौगिक क्षेत्र स्थित चंदुका हाईटेक कंपनी में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। बुधवार की शाम करीब सात बजे प्रारंभ हुआ जाँच देर रात तक जारी रहा। इस दौरान मीटरिेग यूनिट समेत अन्य लगाए गए विद्युत उपकरणों की जाँच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने की पुष्टि नहीं की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जाँच कार्य अभी जारी है। छापेमारी टीम मे विद्युत ंकार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) एसपी सिंह, कार्यपालक अभियंता (एमआरटी) लाल बिहारी रंजन, सहायक अभियंता इरफान खान, नमित कुमार समेत कई अभियंता व विद्युतकर्मी शामिल थे।



