स्थिर बनी हुई है टीएमएच के सीसीयू में उपचाररत जख्मी रंजय ठाकुर व प्रमिला ठाकुर की स्थिति
आदित्यपुर । आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या-6 निवासी रंजय ठाकुर एवं उसकी पत्नी श्रीमती प्रमिला ठाकुर क¢ उपर हुए ग¨लीचालन क¢ मामले में मुख्य आर¨पी विक्की सेठ उर्फ विक्की अग्रवाल अब-तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में विक्की की पत्नी टाॅनी अग्रवाल एवं भाई मुक¢श अग्रवाल क¨ हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद क¢ नेतृत्व में आरआईटी पुलिस द्वारा इस मामले में विक्की सेठ की तलाश में विभिन्न स्थान पर लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही विक्की को परिजनों को उपर भी उसे अविलंब पुलिस को हवाले करने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं, गोलीचालन की घटना में जख्मी पति-पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है. हालांकि टीएमएच क¢ सीसीयू में उपचाररत पति-पत्नी के स्वास्थ्य पर चिकित्सको की टीम नजर रखे हुए है. वहीं, जख्मी रंजय ठाकुर के फर्द बयान के आधार पर भा.द.वि. की धारा-326, 307, 120बी/34 आईपीसी, 27 आम्र्स एक्ट क¢ तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें विक्सी सेठ, उसकी पत्नी टॉनी अग्रवाल तथा मकेश अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है. वहीं, नप के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद पुरेन्द्र नारायण सिंह, जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, महेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता एल बी ठाकुर आदि ने आज टीएमएच जाकर जख्मी रंजय ठाकुर एवं उसकी पत्नी क¢ स्वास्थ्य क¢ संबंध में जानकारी ली.
वहीं, जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने रंजय ठाकुर के उपर हुए दुस्साहसिक हमले की निन्दा की है तथा आरोपित¨को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.
