
गम्हरिया।


सड़क पर नवजात शिशु की कटे सिर मिलने की हृदय विदारक घटना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी। भारी संख्या में लोग वहां इकटठे हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत कांड्रा एवं आरआइटी थाना प्रभारी सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। घटना स्थल से सटे एक नर्सिंग होम में पहुंचकर एसपी ने जन्म रजिस्टर की जांच की। नर्सिंग होम के चिकित्सक डा केएन सिन्हा से जानकारी हासिल की। डा सिन्हा ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार करते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया। नर्सिंग होम में मौजूद प्रसूति महिलाओं से अलग अलग एसपी ने बात कर मामले की जानकारी हासिल की। कांड्रा एवं आरआइटी थाना प्रभारियों को नर्सिंग होम में एक सप्ताह के दौरान बच्चा जन्म से संबंधित तमाम रजिस्टर, प्रसूतियों कर पता आदि लगाकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। पुलिस कटे सिर को जब्त कर छानबीन शुरु कर दी है। एसपी ने बताया कि नवजात शिशु का कटा सिर सड़क पर मिलना गंभीर मामला है। इस तरह के मामले समाज के लिए कलंक की बात है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नर्सिंग होम के रजिस्टर की जांच की जा रही है। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वेन गार्ड नर्सिंग के डा केएन सिन्हा ने बताया कि यहां इस तरह की घटना होने का कोई सवाल नहीं उठता है। इस तरह की घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। जांच में पुलिस को सहयोग किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

