
गम्हरिया>


बंगलुरू मे विगत 21 से 25 फरवरी तक आयोजित 29वें नेशनल मास्टर एथलेटिक चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मे बड़ा गम्हरिया निवासी 65 वर्षीय अचिन्तो प्रामाणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरायकेला-खरसांवा जिला ही नहीं झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने मात्र 9.25 सेकेंड मे 2000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उन्हें सिलवर मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उथ्त प्रतियोगिता में हीं 2.43 सेकेंड मे 800 मीटर दौड़ उन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्हे ब्रोंज मेडल प्रदान किया गया।उक्तस प्रतियोगिता मे देशभर के विभिन्न जिलों से करीब दो हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे।

