
जमशेदपुर।

गम्हरिया स्थित विधुत पावर ग्रिड में ट्रान्सफार्मर शुक्रवार की रात अचानक आग लग जाने से सरायकेला और जमशेदपुर का कई ईलाका अंधेरा मे समा गया। हालाकि विभागीय अधिकारी और कर्मचारियो के प्रयास से आग पर काबु देर रात पा लिया गया। आग बुझने के बाद एक एक कर सभी विद्युत स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।हालाकि आग लगने का कारण नही पता चला पाया है लेकिन प्रथम द़ष्टि मे इसे आग लगना शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिर भी बिजली अधिकारी कैसे आग लगा है उस पर जांचकर रहे है।
घटना के सर्दभ में बताया जाता है कि शु्क्रवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे पावर ग्रिड मे आग लगने की सूचना के बाद कई विभागीय अधिकारी ग्रिड पहुँचे और कर्मचारी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान सभी विद्युत सब स्टेशनो से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक घंटे बाद काफी मशक्कत से आग बुझने के बाद एक एक कर सभी विद्युत स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस आग के कारण जमशेदपुर के सोनारी,कदमा,मानगो और सरायकेला का आदित्यपुर ,गम्हरिया और कांड्रा ईलाका प्रभाभित हुआ। आग मे काबु पा लिये जाने के बाद धीरे धीरे कर के सभी जगहो पर विधुत की आर्पुति की गई। कई जगहो मे सुबह चार बजे बिजली आई।