
गम्हरिया।


प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ समाज के ग्रामीणों क्षेत्रो के वर्गों तक पहुँचाने व ग्रामीणों के विकास के लिए यूको बैंक, गम्हरिया शाखा द्वारा गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर बस्ती में शिविर लगाया गया। इस शिविर में काफी संख्या में महिलाएँ व पुरुष समेत बैंक के वरीय पदाधिकारी, ग्राम प्रधान आदि हुए। इस मौके पर बैंक के पदाधिकारियों द्वारा मुद्रा लोन, डिजिटल बैंकिंग और कैशलेस डिजिटल बैंकिंग के विषय में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान कई ग्रामीणों द्वारा मुद्रा लोन हेतु आवेदन दिया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दस आवेदकों के मुद्रा लोन की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में यूको बैंक के प्रबंधक सीएच राघवेन्द्र राव, सह प्रबंधक सुबोध कुमार, सहायक प्रबंधक भावेश चन्द्रपूर्ति आदि उपस्थित थे।

