
सरायकेला.।
सरायकेला खरसावा जिला के कुचाई थाना क्षेत्र दलभंगा मे डायन के संदेह मे एक ही परिवार की दो महिला सहित चार लोगो की हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है।वही हत्या करने वाले दोनो अभियुक्तो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।वही नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।
इस सदर्भ मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा के सिग्दा गांव राम सिह मुण्डा और श्याम लाल मुण्डा दोनो भाईयो ने एक ही परिवार के चार लोगो की फरसा से काटकर हत्या कर दी।उन्होने कहा कि श्याम लाल मुण्डा की एक साल बच्चे की मौत कल हो गई थी। इन लोगो के शक था इनके कारण ही उनके बच्चे की मौत हो गई । इस कारण इनलोगो ने बीती रात जीनकरु मुण्डा (75),सोरु मुण्डन (55),घसिया मुण्डा (50) और हेगल मुण्डा (40) फरसा से काटकर हत्या कर दी।उन्होने कहा कि मृतक मां बेटा और बेटी है।
वही घटना के अंजाम देने के बाद दोनो ने कुचाई थाना मे सुबह 6 बजे आकर आत्मसमर्पण कर दिया।वही घटना स्थल नक्सल प्रभावित होने के कारण डी एस पी के नेतृत्व मे एक टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

