
गम्हरिया।
आयकर विभाग की टीम द्वारा गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित उषा मार्टिन कंपनी में मंगलवार को छापामारी की गई। आयकर निरीक्षक अजय कुमार के नतृत्व में की गई छापेमारी में उन्हें क्या प्राप्त हुआ इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया कि करीब दस से बीस करोड़ के राजस्व चोरी करने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी द्वारा आयकर की धारा 27सी का दुरूपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। अधिकारियों द्वारा कंपनी के कोलकाता व राँची मुख्यालय से कंपनी के एमडी तथा महाप्रबंधक (फाईनांस) को सम्मन जारी कर आगामी 26 दिसम्बर को बुलाया गया है। कुछ और कागजातों की जांच के बाद आयकर चोरी का पता चल पाएगा। छापेमारी टीम मे आरएन दास, अधिकारी सुनील कुमार, संजीव चैरसिया आदि शामिल थे।



