
सरायकेला।
जिले के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लोकप्रिय पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के अचानक निधन पर शोक प्रकट किया। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड प्रबंधन ने शुक्रवार को प्लांट परिसर में एक शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया।
कंपनी के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदार एजेंसियों के सदस्यों ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कंपनी के सीआरओ, राकेश गुप्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि वाजपेयी जी एक बहुमुखी व्यक्तित्व थे और उनका निधन देश में सभी के लिए वास्तव में अपूर्णीय क्षति है। अटल जी महान इंसान, शीर्ष विद्वान, कवि और एक सुलझे हुए प्रधानमंत्री थे। श्री गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से उनके जीवन में अटल जी जैसी विचारधारा का अनुसरण करने का आग्रह किया

