सरायकेला।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र मे आदित्यपुर बस्ती में बीती रात दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई। वही इस घटना के विरोध में दोमो समुदाय के लोग आरोपियो पर कार्ड़वाई को लेकर आदित्यपुर थाना में काफी संख्या में महिला और पुरुष आदित्यपुर थाना पहुंचे।थाना से भीड़ हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा ।वही घटना की जानकारी मिलते ही जिले के उपायुक्त और एस पी घटना स्थल देर पहुंच गए है।वही इस मारपीट की घटना मे दोनो समुदाय के 8 लोग घायल हुए । सभी घायलो को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में लाया गया है। जबकि इस मामले मे कुछ लोगो को हिरासत मे लिया गया है।
इस ,सदर्भ मे जिले के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि आदित्यपुर बस्ती मे हड़िया पीने पीलाने के लेकर मारपीट की घटना हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गया है। वही आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोनो समुदाय के लोग थाना पहुंचे थे। उन्होने कहा कि इस मामले मे दोनो ओर से करीब 8 लोग घायल हुए है। सभी घायलो का ईलाज जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल ले जाया गया । वही दोनो ओर से प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर पुछताछ की जा रही है।वही इस मामले मे जो भी दोषी होगे । वह बख्शे नही जांएगे।
