
सरायकेला। जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम कॉलोनी की रहने वाली 27 वर्षीय डॉक्टर ममता राय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में केरल के कोच्चि में हो गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ममता राय कोच्चि में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई थी। शुक्रवार दोपहर उनके परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। सूचना के फौरन बाद मृतका के परिजन कोच्चि के लिए रवाना हो गए
मृत डॉ ममता राय दिल्ली के एम्स अस्पताल में कार्यरत थी और एम्स से पीजी की पढ़ाई पूरी की थी। वही गुरुवार को केरल के कोच्चि में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंची थी।
ममता की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस बात का पता फिलहाल नहीं चल सका है। जबकि इस घटना के बाद से ही बाबा आश्रम कॉलोनी में शोक की लहर है।
बताया जाता है कि डॉ ममता राय आदित्यपुर डीएवी एनआईटी स्कूल की मेधावी छात्रा थी और 2005 के सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर रही थी जबकि झारखंड में इन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
