कोलकोत्ता में थे इलाजरत.
सरायकेला।
काड्रा थाना क्षेत्र मे पिछले दिनो अपराधियो के गोली से शिकार हुए जे एम एम नेता श्रवण कुमार मण्डल की मौत कोलकोता मे हो गई । उन्हे बेहत्तर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल से कोलकोता के ओपोलो ले जाया गया । जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। वही इस मामले मे पुलिस मे दो अपराधियो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है । जबकि मुख्य शुटर शंकर प्रधान को गिऱफ्तारी क लिए पुलिस जगह जगह छापामारी कर रही है। पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार मण्डल की हत्या जमीन विवाद के कारण किया गया है।
इस सदर्भ मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि श्रवण कुमार मण्डल के हत्या सुकु हॉसदा और मुचीराम मण्डल दोनो ने मिलकर अपने अन्य साथियो की मदद से भाड़े के शुटर से करवाया। उन्होने कहा कि पकड़े गए लोगो से पुछताछ में उन्हे बताया कि वह जो भी काम करते थे तो किसी न किसी बहाने हमलोगो के काम में वह अरचन पैदा करता था. इस कारण हमलोगो ने उसकी हत्या करवाने की बात सोची। इसके लिए दो लाख रुपये शुटर शंकर प्रधान को श्रवण कुमार मण्डल को बात किया गया । उसी योजना के तहत बीते गुरुवार के काड्रा बाजार से लौटते समय गोली मार कर घायल कर दिया गया। उन्होने कहा कि इस मामले मे अभी तक दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया । बाकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
गौरतलब है कि 8 नवबंर को काड्रा के डुमरा ग्राम मे बाजार से घर लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे ईलाज के लिए टाटा मख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।लेकिन स्थिती मे कोई सुधार नही होता देख कोलकोत्ता के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।
