
पंकज आनंद

समस्तीपुर ।
जिले के विभूतिपुर के पटपरा गांव में एकबारगी ही लोंगों की नींद गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ खुली,जहां की गांव में एक पूर्व सैनिक दंपती को उसके ही पुत्र ने गोलियों से भून डाला। जिसे मौके पर ही उक्त दंपति की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों जब तक जुटते तब तक दोंनों ने दम तोड़ दिया था।
घटना की सूचना विभूतिपुर के थानाध्यक्ष विष्णु पासवान को मिला उन्होंने मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में प्रथम दृष्टांत जो बात सामने आई है,उसके मुताबिक मृतक पूर्व सैनिक विक्रम प्रसाद सिंह ने अपनी पहली पत्नी को पूर्व में कथित तौर पर पीट -पीट कर घर में मार डाला था। उक्त घटना का चश्मदीद 5 साल का उसका पुत्र था। उस पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी थी।
पहली पत्नी की कथित हत्या के बाद विक्रम सिंह ने दूसरी शादी नीलम से रचा लिया। वह दोनों बच्चों को उसके ननिहाल में रहने के लिए छोड आया। इधर संपत्ति में हिस्सेदारी देने से भी इंकार करने लगा। इस बीच कुछ समय पूर्व सम्पति को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद भी हुआ था। घटनास्थल पर रोसड़ा DSP भी पहुचे और उन्होंने कहा की विक्रम सिंह को 5 गीली,नीलम को 3 गोली लगी है। इस घटना में जो भी है उसे हम नही छोड़ेगे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

