शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन | Bihar Jharkhand News Network

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

55
AD POST

 

AD POST

रांची,7 दिसंबर। कश्मीर घाटी में आतंकी हमले में शहीद लेेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार शुक्ला का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन ह¨ गया। राजधानी रांची के हरमू मुक्तिधाम में शहीद संकल्प क¨ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्य¨छावर कर देने वाले संकल्प क¨ अंतिम विदाई देने आये सभी लोगो की आंखें नम थी, वहीं संकल्प की पत्नी प्रिया शुक्ला व दो पुत्र्ािय¨ं के साथ शहीद के पिता एसके शुक्ला ने मुखग्नि दी।

इस मौके पर राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद, मुख्यमंत्री हेमंक  सोरेन , सेना के कई अधिकारियो -जवानो के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सुदर्शन भगत व जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सांसद रामटहल चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलो के कई नेताअो के अलावा हजारो नम आंखें ने शहीद जवान को¨ श्रद्धांजलि दी। सेना के वाहन पर तिरंगे में लिपटे शहीद संकल्प का पार्थिव शरीर मुक्तिधाम पहुंचने पर सेना के जवानो  ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले अंतिम यात्रा  में हजारो  का जनसैलाब उमड़ पड़ा और  शहीद संकल्प अमरे रहे, के नारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More