लोहरदगा।-लुकईया पथ पर बुधवार को अहले सुबह लगभग 5:30 बजे बोलेरो ने बॉक्साइट ट्रक को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला सहित चार की मौत हो गयी, जबकि एक 15 वर्षीय बालिका सहित चार घायल हैं। घायलों में से तीन को पहले ही रिम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि 15 वर्षीय बालिका शदाबा परवीन उर्फ कबूतरी, पिता मो. रशिद, ग्राम चकला थाना चन्दवा, लातेहार को भी रिम्स रेफर कर दिया गया है।
मृतकों में 1.इटके ग्राम निवासी स्व. अब्दुल रहमान के पुत्र 60 वर्षीय मौलाना अजीमुद्दीन 2. मो. रशिद,पिता मो. कलीम, ग्राम चकला थाना चन्दवा, लातेहार, 3. आसमा बीबी, पति मो. रशिद, ग्राम चकला थाना चन्दवा, लातेहार, 4. मो. वशीम, पिता मो. रशिद, ग्राम चकला थाना चन्दवा, लातेहार शामिल हैं।
घायलों में 1. मो. अफाक, पिता मो. इब्राहीम, ग्राम इटके लातेहार, 2. मो. तनवीर, पिता मो. इब्राहिम, ग्राम इटके लातेहार, 3. मो. असगर खान, पिता मो. मोख्तार खान, ग्राम कामता बेलवाही, चन्दवा लातेहार, 4. शदाबा परवीन उर्फ कबूतरी शामिल हैं। उक्त सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि ये सभी बटाइकेला छत्तीसगढ़ बोलेरो गाड़ी संख्या जेएच01एके-8621 से लुकुइया-लोहरदगा पथ से जा रहे थे। ठीक हेसल के समीप बॉक्साइट ट्रक मे टकर मार दी। फिलहाल मृतकों के परिजन लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। माहौल गमगीन है।
मौलाना अजीम साहब की पत्नी जो रांची रिम्स पहुच कर उनकी मौत होगी



