जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा में बन रहे पावर ग्रिड के काम को मजदूरों ने पिछले नौ महीने से बकाया वेतन नहीं मिलने के कारण सोमवार को पूरी ठप कर दिया है। इससे उम्मीद कम दिख रही है कि अगस्त तक पावर ग्रिड का उदघाटन हो पाएगा। मजदूरों ने काम बंद होने का जिम्मेवार एलएनटी कम्पनी को ठहराया है। मजदूरों का कहना है कि कम्पनी पिछले 9 महीने से मजदूरों से काम तो ले रही मगर उन्हें वेतन नहीं दे रही है। कम्पनी के अधिकारी कोरा आश्वासन देकर काम कराते जा रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए है। इसकी शिकायत ठेकेदार से कई बार मजदूर कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनता नहीं है। इससे आजिज आकर हम लोगो ने काम बंद कर दिया है। जो लोग कर रहे है वो भी कल से बंद कर देंगे।
वही कम्पनी के कर्मियों ने बताया कि मजदूरों के बकाया वेतन के बारे में उनको कुछ भी मालूम नहीं है। जबकि स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा है कि वो कम्पनी प्रबंधन से बात करेंगे और काम को चालू करांएगे ताकि समय पर पॉवर ग्रिड बन सके।




