संवाददाता
जमशेदपुरः टाटा मोटर्स से निष्कासित और प्रशिक्षित कर्मचारिपुत्रों की बैठक में विगत दिनों प्रवंधन के सकरात्मक पहल और नियोजन को लेकर हुई प्रगति वार्ता की समीक्षा की गयी। रविवार को टेल्को डी रोड मैदान में बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी ने कहा कि ये आंदोलन किसी के विरोध में नही अपितु टाटा की विरासत की थी। इस बात को केंद्र में रख कर ही हम सड़क पर संघर्ष कर रहे थे। आज खुशी की बात है कि कंपनी प्रवंधन अपनी विरासत की पहचान को स्वीकार की और सार्थक पहल की दिशा में कदम बढ़ाया। हम इस पहल की प्रंशासा करते है। त्रिपाठी ने बताया की राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसव राज पाटिल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नतिनी राजश्री चैधरी की मुम्बई में प्रवंधन के साथ हुई वार्ता सार्थक निदान की दिशा में मिल का पत्थऱ सावित हुआ है। साथ ही स्थानीय प्रवंधन की पहल निर्णायक निदान की प्रतिविम्ब है। उम्मीद करते हैं की होली के बाद होने वाली बैठक नियोजन को लेकर निर्णायक होगी। बैठक को विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार चैधरी, दिपेंडु बगति, इंद्रा देवी, अक्षय प्रधान, उदय कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुकुमार बंसरियार और धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष दास ने किया।




