जमशेदपुर।
जिला के धलभुमगढ थाना क्षेत्र एन एच 33 के फुसरो गांव के पास बस और पिकअप वैन की सीधी टक्कर मे चार लोगो की मौत हो गई। वही इस 10 से ज्यादा लोग घायल हो गय़े।सभी घायलो को ईलाज के लिए घाटशिला के अस्पताल भेंज दिया गया है।वही गंभीर रुप से घायलो को ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया गया है।बताया जाता है कि सभी मृतक गोपालपुर (घाटशिला )के रहने वाले हैं। जिसमे दो महिला , एक पुरुष एवं एक बच्चा शामील है ।
इस सदर्भ मे घाटशिला के एस डी पी ओ ने सजीव बेसरा ने बताया कि बस ओड़ीसा से टाटा की ओर आ रही थी जब कि यात्रियो से भड़ी पिक अप वैन टाटा से बहारागोड़ा जा रही थी। घालभुम थाना क्षेत्र के फुसरो गांव के दोनो के गाड़ियो के बीच टक्कर हो गई।जिसमे बस और पिकअप बैन मे सवार दर्जनो यात्री घायल हो गए। जिसमे से 4 यात्रियो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वही गंभीर रुप से घायल लोगो को ईलाज के टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया गया है।
