ओशोधारा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे रांची
रामगढ़। शहर के मेन रोड में स्थित गिफ्ट हाउस के संचालक ओम प्रकाश गुप्ता की आवास में बीते रात चोरी की घटना घटी है। इसकी सूचना देर रात को ही रामगढ़ थाना पुलिस को दे दी गई। रामगढ़ थाना पुलिस देर रात ढाई बजे और फिर बुधवार की सुबह श्री गुप्ता के आवास जांच करने पहुंची। शहर के जिला मैदान के पीछे ओम प्रकाश गुप्ता एक आवास में रहते थे। वे मंगलवार को ओशोधारा के कार्यक्रम में शामिल होने रांची चले गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। देर रात को उनके घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना घटी । इसकी सूचना रात को ही पड़ोसियों ने दे दिया। जिसके बाद ओम प्रकाश गुप्ता ने चोरी की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को फोन कर दिया। ओम प्रकाश गुप्ता बुधवार की दोपहर रांची से वापस रामगढ़ आएं। घर में रखें कीमती सामान चोरी हो गए हैं। जिनकी कीमत उन्होंने लगभग 5 लाख रुपय बताया है। ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया है कि उनके घर से दो सोने का चयन दो अंगूठी एक दुर्गा मां का लॉकेट एक पायल का सेट दो अंगूठी एक एलसीडी टीवी और डीटीएच सेट दो जोड़ा कान की बाली दो जोड़ा बेरा के अलावा 15 हजार रुपए नगर की चोरी हुई है। चोरी की घटना की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को मिलने के बाद रामगढ़ थाना के प्रभारी विद्यापति ओहदार एवं अन्य अधिकारी पहुंचकर जांच पड़ताल किया। रामगढ़ शहरी क्षेत्र में फिर एक बार चोरी की घटनाओं में काफी तेजी आ गई है।
