राची ।बीआइटी थाना परिसर में बुधवार शाम को एक प्रेमी युगल की थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने शादी करवाई। प्रेमीयुगल सुरेश मुंडा पिता बंधन मुंडा गांव चंद्रा रौता जरा थाना ओरमांझी व् रानी कुमारी पिता मनुराम गांव कल्याणी मेसरा थाना बीआइटी का निवासी है। दोनों पूर्व में कई वर्षो से प्रेम संबंध था। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। एक दिन के बाद मंगलवार को लड़का अपनी प्रेमिका को छोड़ने उसके घर मेसरा गया। इसी बीच मेसरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रीता देवी और मुखिया गंगाराम करमाली दोनों को लेकर बीआइटी थाना ले आये। दोनों परिवार के राजी ख़ुशी से थाना परिसर में माला पहनाकर सिंदूर लगवाया गया। दोनों परिवार के सहमति से लड़की अपने घर चली गयी
बाद में दोनों पक्ष विधि विधान से शादी कर कर लेंगे। मौके पर लड़की पक्ष से लड़की का माँ मंगरी देवी, भाई संजय राम,राकेश मिर्धा व् लड़का पक्ष सेमुन्नी देवी भाभी व मुनिलाल भाई सहित दर्जनों लोग शामिल हुए

