
राँची।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जूनियर भारतीय पुरुष हॉकीटीम के लिए झारखंड के हूडहुड्ड गांव हजारीबाग के पंकज रजक के चयन पर हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षितिज पर झारखंड अपनी नई पहचान बना रहा है।


झारखंड के युवा खिलाड़ी देश और विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग और सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हज़ारीबाग हॉकी के डे बोर्डिंग कोच कोलेश्वर गोप को भी बधाई दी है। पंकज हॉकी डे बोर्डिंग सेंटर का पूर्व प्रशिक्षु है।
हॉकी इंडिया ने 7वीं सुल्तान ऑफ जोहर टीम के लिए 18 सदस्यीय जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें गोलकीपर के रूप में झारखण्ड के युवा पंकज रजक का भी चयन हुआ

