
राँची
रांची पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दो युवकों की तलाश पुलिस को पहले से थी। सिटी एसपी ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार रात को छापामारी दल के सदस्यों द्वारा वारंटियों और सक्रिय अपपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी, इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र में चेशायर होम जोने वाली सड़क के कॉर्नर के पास पुलिस पार्टी को देखते ही एक स्कूटी पर सवार तीन युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस दल ने उनसभी को खदेड़ कर पकड़ लिया।


गिरफ्तार अनूप कुमार के पास से 9 एमएम की पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि अतुल मोदक जो पेशे से चालक है, उसे वेतन मिला था, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने दोनों दोस्तों के साथ बरियातु आया था और दारु पीने के बाद तीनों चेशायर होम रोड के निकट पकड़े गये।
गिरफ्तार अनूप और आनिश का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है और ये जमीन कब्जा के मामले तथा मारपीट मामले में कांके और बरियातु से जेल जा चुके है। पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। इस छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार, सअनि हरेंद्र कुमार, सअनि डेनियम सुनील मुर्मू, हवलदार सलाउद्दीन खां, व आदित्य कुजूर एवं सनातन बिरुआ शामिल थे

