रांची- राजधानी सहित राज्य के हर ईलाकेेे नेे ईद की नमाज अदा की गई

62
AD POST

रांची। राजधानी रांची में अलग अलग जगहों पर गुरुवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गयी। शहरी इलाकों में स्थित 50 से अधिक मस्जिदों में सुबह 7.15 से लेकर 9.30 तक ईद की नमाज अदा की गयी। वहीँ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

सबसे पहली नमाज राजधानी के अहले हदीश में सुबह सवा सात बजे पढ़ी गयी।इदारे शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने इस मौके पर कहा की यह पर्व ख़ुशी मनाने और बांटने दोनों का है।

AD POST

इधर ईद की नमाज को लेकर शहर में कई जगह ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया और कुछ स्थानों पर गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। इनमे हरमू रोड, किशोरगंज, रातू रोड के ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया जबकि डोरंडा और हिंदपीढ़ी में ट्रैफिक बैन कर दिया गया।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी हैं। गवर्नर ने देश और राज्य की समृद्धि की कामना करते हुए कहा है की लोग मिलजुलकर इस पर्व को मनाये। वहीँ सीएम ने लोगों से भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More