
रांची।
झारखंड में बांग्ला भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर आमरा बंगाली पार्टी द्वारा रांची में राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में शामिल लोगों ने झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम 4 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में बांग्ला भाषा में कार्य हो और झारखंड में बांग्ला भाषी शिक्षकों की नियुक्ति करते हुए सभी विद्यालयों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू की जाए। धरना में शामिल लोगों का कहना है कि झारखंड में 70% बांग्ला भाषी लोग निवास करते हैं, इसके बाद भी बांग्ला भाषा को यहां पर कोई भी दर्जा प्राप्त नहीं है।