
रांची।


रांची विश्वविद्यालय के पीजी बॉटनी विभाग की प्रोफेसर कामिनी कुमार विश्वविद्यालय की प्रोवीसी नियुक्त की गई हैं। इस संबंध में सोमवार को राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई। डॉ कामिनी कुमार के रूप में रांची विश्वविद्यालय को पहली महिला प्रोवीसी मिली हैं। कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय भी इसी विभाग से हैं। उनके पति डॉ ज्योति कुमार भी पीजी बॉटनी विभाग में प्रोसेफर हैं और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार हैं। कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने उनकी प्रोवीसी के नियुक्ति पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के लिए डॉ कामिनी कुमार योगदान महत्वपूर्ण और सकारात्मक होगा।डॉ कामिनी कुमार की शुरुआती स्कूली शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल हजारीबाग से हुई है।
छठी कक्षा से हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई उन्होंने नेतरहाट स्कूल से की है। रांची वीमेंस कॉलेज से उन्होंने बॉटनी ऑनर्स किया। रांची विश्वविद्यालय से 1975-77 बैच में बॉटनी से पीजी किया। उन्हें यूजीसी से जेआरएफ मिला।
1984 में उन्हें पीएडी की उपाधि मिली। 1981 उनकी नियुक्ति लेक्चरर के रूप में रांची वीमेंस कॉलेज के बॉटनी विभाग में हुई। 2003 में वह बॉटनी पीजी डिपार्टमेंट में आईं। कोट: एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
बतौर प्रोवीसी मेरा ध्यान विशेष रूप से ऐकेडमिक्स पर होगा। बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए काफी कुछ करने की संभावना है। कुलपति डॉ पांडेय को पूरी तरह सहयोग करूंगी।- डॉ कामिनी कुमार, प्रोवीसी आरयू

