
रांची।

पी आर डी निदेशक राजीव लोचन बक्शी को आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छोटे एवं मझोले पत्र पत्रिकाओं के लिए दिए जाने वाले निर्धारित विज्ञापनों की संख्या में बढ़ोतरी करने, विज्ञापन की एवज में मिलने वाली राशि में वृद्धि करने तथा मासिक, pachik और साप्ताहिक पत्र पत्रिकाओं के पत्रकारों को भी एक्रीडेशन देने की मांग की गई। निदेशक ने एसोसिएशन की सभी मांगों जायज ठहराया तथा शीघ्र ही इस सम्बंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
निदेशक से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध कुमार वाजपेयी, महासचिव श्रीनिवास सुमन, प्रवक्ता प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मो सईद, मो एकलाख आदि शामिल थे।

