रांची-झारखंड के 3 सपूत शहीद,करगिल में एलओसी से सटे बटालिक सेक्टर में हुआ हिमस्खलन

0 85
AD POST

श्रीनगर/रांची ।

करगिल में नियंत्रण रेखा के साथ सटे बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में झारखंड के तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इस बीच काकसर सेक्टर में भी हिमस्खलन की चपेट में आई सैन्य चौकी में फंसे सभी जवानों को बचावकर्मियों ने सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। शहीद  होने वाले सभी जवान झारखंड के रहने वाले हैं।  उनमें रांची के इटकी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शहीद हवलदार प्रभु सहाय तिर्की (43) व मांडर थाना क्षेत्र के सिपाही कुलदीप लकड़ा (34) के साथ पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रामनाथपुर गांव निवासी लांस नायक बिहारी मरांडी (34) शामिल हैं।

झारखंड सरकार शहीद हुए तीनो जवानों के परिवार को देगी 2-2लाख रुपये

AD POST

वही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य सरकार कश्मीर में शहीद हुए झारखंड के तीनों जवानों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और राज्य की जनता शहीद परिवार के साथ है।

गुरुवार देर शाम की घटना 

घटना के सर्दभ में बताया जाता  है कि  बटालिक सेक्टर में गुरुवार शाम को हिमस्खलन हुआ था। इसमें एक अग्रिम निगरानी सैन्यचौकी बर्फ में दब गई थी। हिमस्खलन के समय चौकी में पांच सैन्यकर्मी थे। दो जवानों को शाम को निकाल लिया गया था, लेकिन तीन जवानों का पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह दो और सैन्यकर्मियों को बर्फ के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ ही देर बाद दोनों चल बसे। तीसरा लापता जवान भी सुबह साढ़े आठ बजे बर्फ के नीचे से निकाला गया। वह अचेत अवस्था में था। उसे उसी समय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More