रांची।
रांची से जल्द ही इंडिगो की दो नई विमान सेवांए शुरू होंगी। यह विमान सेवा 22 जून से इंडिगो एयरलाइंस शुरू करेगा। एक विमान रांची से कोलकाता के बीच एक फेरा लगाकर रांची से सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जायेगा। इंडिगो की रांची से बेंगलुरु की पहले से दो विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। दोनों विमान सेवाएं व्यावसायिक तौर पर पूरी तरह सफल है।
