
रांची।


आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम है। चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान करेगी। रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले में लालू समेत 16 लोगों को दोषी ठहराया है।लालू यादव फिलहाल रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद है।

