
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में आज गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली को अपर पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक एम विष्णु वर्धन राव को विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली बुलाया गया है।
वहीं अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत सिंह को एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवा से स्थानांरित करते हुए एडीजी अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक टी. कंदासामी को पुलिस महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा और पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) अरुण कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है।