
रांची।

एनएच-33 पर चकला मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह आठ बजे एक स्कूटी स्वार को बचाने के क्रम में सेना का वाहन सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में साइकिल से मध्य विद्यालय चकला अपनी बच्ची को पहुंचाने जा रहा राजकुमार और बच्ची घायल हो गए। साथ ही सेना के दो जवान को भी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल इरबा भेजा। सेना के अधिकारियों के आने के बाद घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया। रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे सेना के ट्रक में चालक सहित चार जवान सवार थे। गाड़ी जैसे ही चकला मोड़ के समीप ग्रामीण बैंक के पास पहुंची, रांची की ओर जा रहे स्कूटी सवार को बचाने के क्रम में चालक ने ब्रेक लगाया जिससे वाहन सड़क के किनारे पलट गया।

