
रांची।04 जूलाई
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से आज भारत दर्शन पर आये 2016 बैच के प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों ने झारखण्ड भ्रमण के क्रम में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि आप सब गरीबों की आवाज बने। सेवा का उद्देश्य केवल कर्तव्यों का निर्वहन नहीं बल्कि गरीबों, शक्तिहीनों और वंचितों को न्याय दिलाना है। समाज निश्चिंत होकर सो सके। राष्ट्र बिना किसी बाधा के विकास कर सके, इसके लिये आपको जागना होगा। सभी प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों ने कहा झारखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत है।
आई0जी0 प्रिया दुबे के साथ केरल के आई0पी0एस0 श्री विमलादित्य के नेतृत्व में 2016 बैच के सुधांशु धामा, अमित कुमार आनन्द, सुमीत गौड़, पे्ररणा खांडु, मो0 शहीन, गिरिपो, प्रवीण कुमार, संध्या स्वामी, आकृति शर्मा, हंसराज वकुल जिंदल, अनिल कुमार, अंकुर गुप्ता, गोपाल चैधरी, पी0 चैतन्य उपस्थित थे।

